STORIES
Events, News & Activities
Std 7: Vandana Project
हमारे विद्यालय की कक्षा 7 के छात्रों ने वंदना प्रॉजेक्ट के अंतर्गत इस सप्ताह पास के वृद्धाश्रम की मुलाकात की । यह मुलाकात बुजुर्गों के जीवन और उनके अनुभवों को समझने के लिए करवाई गई थी। वहाँ पहुँचते ही दादा-दादी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने उनके साथ बैठकर बातचीत की और उनके पुराने समय के किस्से बड़े ध्यान से सुने। कुछ दादा-दादी ने हमें अपने संघर्ष और जीवन के सबक सुनाए, जो हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक थे।
छात्रों ने उनके मनोरंजन के लिए गीत गाए, कविताएं सुनाईं और नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस मुलाकात से हमें एहसास हुआ कि बुजुर्गों को सबसे ज्यादा प्यार और समय की जरूरत होती है। यह अनुभव हमें सम्मान, सहानुभूति और सेवा का महत्व सिखाकर गया। वृद्धाश्रम से लौटते समय सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि हम अपने माता-पिता और बुजुर्गों का हमेशा ध्यान रखेंगे।